AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 29 July 2015

पिछले 24 घंटों में खण्डवा में हुई 5 मि.मी. वर्षा

पिछले 24 घंटों में खण्डवा में हुई 5 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 29 जुलाई,2015 - जिले में गत 24 घंटो में औसतन 5.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में 5 मि.मी., नया हरसूद में 12 मि.मी., व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में 0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 558 मि.मी., नया हरसूद में 347.3 मि.मी. वर्षा व पंधाना में 378.5 मि.मी. दर्ज हुई है। गत वर्ष 29 जुलाई तक खण्डवा में 891 मि.मी., नया हरसूद में 439 मि.मी. व पंधाना में 473 मि.मी. दर्ज की गई थी। इस तरह गत वर्ष 29 जुलाई तक कुल 601 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 427.9 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है।
खण्डवा सहित प्रदेश के 23 जिलों में अब तक हुई है सामान्य वर्षा - प्रदेश में एक जून से अब तक हुई वर्षा के आधार पर 19 जिले में सामान्य से अधिक, 23 जिले में सामान्य और 9 जिले में कम वर्षा हुई है। सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्डला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, खरगोन, बड़वानी, खण्डवा, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल एवं भिण्ड हैं। जिन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, उनमें इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा एवं राजगढ़ हैं। कम वर्षा वाले जिले कटनी, बालाघाट, पन्ना, अनूपपुर, बुरहानपुर, श्योपुर, दमोह, सीधी और सिंगरौली हैं।
क्रमांक/174/892/2015/षर्मा

No comments:

Post a Comment