AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 3 July 2014

उपसचिव सूचना प्रोद्योगिकी सुधीर कोचर नें लोकसेवा केन्द्र और स्वान पॉप रूम का किया निरीक्षण

उपसचिव सूचना प्रोद्योगिकी सुधीर कोचर नें लोकसेवा केन्द्र और स्वान पॉप रूम का किया निरीक्षण
क्षेत्रीय क्षमता संवर्द्धन केन्द्र में आयोजित होने वाले प्रशिक्षणों की समय सारणी बनाने के दिए निर्देश



खण्डवा (3 जुलाई 2014) - उपसचिव,सूचना प्रोदयोगिकी विभाग एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मैप आईटी भोपाल सुधीर कुमार कोचर, ने गुरूवार को खण्डवा पहॅुंचकर ई-गर्वनेस के क्षेत्र मंे जिले में हो रहे क्रियाकलापों का जायजा लिया। जिसके श्री कोचर ने ई-गवर्नेंस एवं लोकसेवा विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभिन्न नवाचारों एवं खण्डवा जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. प्रियंका गोयल, प्रभारी अधिकारी ई-गवर्नेंस तथा लोकसेवा द्वारा जिलास्तर पर किये जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। श्री कोचर द्वारा जिलास्तर पर विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया, साथ ही स्वान नेटवर्क के बेहतर एवं सुचारू संचालन हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
 समीक्षा बैठक के बाद उपसचिव,सूचना प्रोदयोगिकी द्वारा लोकसेवा केन्द्र, क्षेत्रीय क्षमता संवर्ध्दन केन्द्र तथा स्वान पॉप कक्ष का निरीक्षण किया गया। लोकसेवा केन्द्र संचालक से केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जिसमें बेहतर तरीके से  लोकसेवा केन्द्र के संचालन पर श्री कोचर ने प्रसन्नता जाहिर की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय क्षमता संवर्ध्दन केन्द्र पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आसपास के जिलों के कर्मचारी और अधिकारी को भी उक्त प्रशिक्षण हेतु निरंतर प्रशिक्षण सम्पादित करने हेतु समयसारणी बनाने के निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने स्वान पॉप कक्ष के निरीक्षण के दौरान पॉप कक्ष के बेहतर प्रबंधन की भी सराहना की। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी ई-गवर्नेस डॉं. प्रियंका गोयल, जिला लोकसेवा प्रबंधक शैलेेन्द्र सिंह जाधम, और जिला प्रबंधक ई- गवर्नेस सुधीर हरदेनिया समेत ई-गवर्नेस एवं लोकसेवा प्रबंधक विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक/11/2014/1038/वर्मा

No comments:

Post a Comment