AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 14 July 2014

फार्म के साथ पार्षद के लिए 1000 से 5000 एवं अध्यक्ष के लिए 10000 से 20000 रूपये जमा करना होगा

फार्म के साथ पार्षद के लिए 1000 से 5000 एवं
अध्यक्ष के लिए 10000 से 20000 रूपये जमा करना होगा

खण्डवा (14 जुलाई, 2014) - नगरीय निकायों मे निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन-पत्र के साथ निर्धारित राशि भी जमा करवानी होगी। यह राशि पार्षद के लिए 1000 से 5 हजार एवं अध्यक्ष के लिए 10 हजार से 20 हजार रूपये होगी।
पार्षद पद - नगर परिषद के लिए 1000, नगरपालिका के लिए 3 हजार और नगरपालिक निगम के पार्षद के लिए 5 हजार रूपये जमा करने होंगे। 
अध्यक्ष पद - नगर परिषद के लिए 10 हजार, नगरपालिका के लिए 15 हजार और नगरपालिक निगम के अध्यक्ष/महापौर के लिए 20 हजार रूपये जमा करने होंगे। 
महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी के लिए यह राशि आधी जमा करनी होगी।
क्रमांक/70/2014/1097/वर्मा

No comments:

Post a Comment