AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 15 July 2014

आठ मुख्य वन संरक्षक अधिकारी स्थानांतरित


आठ मुख्य वन संरक्षक अधिकारी स्थानांतरित 

श्री संजय कुमार शुक्ला को मुख्यवन संरक्षक सिवनी वृत्त के रूप में किया पदस्थ 

खण्डवा (15 जुलाई, 2014) - राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के मुख्य वन संरक्षक स्तर के 8 अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। तदनुसार मुख्य वन संरक्षक श्री बी.के. मिश्रा को जबलपुर वृत्त, श्री एन.एस. डुंगरियाल को सागर वृत्त, श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव को कार्यालय प्रधान मुख्य संरक्षक भोपाल, श्री राजेश कुमार को ग्वायिलर वृत्त, श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव को होशंगाबाद वृत्त, श्री चितरंजन त्यागी को छिन्दवाड़ा वृत्त, श्री सुनील अग्रवाल को शहडोल वृत्त और श्री संजय कुमार शुक्ला को मुख्य वन संरक्षक, सिवनी वृत्त के रूप में पदस्थ किया गया है।
क्रमांक/79/2014/1106/वर्मा 

No comments:

Post a Comment