AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 27 July 2014

कृषि विभाग द्वारा कृषकों को विशेष सलाह

कृषि विभाग द्वारा कृषकों को विशेष सलाह

खण्डवा (26 जुलाई, 2014) - शनिवार को आत्मा योजना अन्तर्गत खरीफ फसल पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र में किया गया। जिसमें से जिले के सभी विकासखण्डों से आये चयनित कृषकों ने भाग लिया। इस 
आयोजन में उप संचालक कृषि  ओ.पी. चौरे, परियोजना संचालक एस.एस. राजपूत, कार्यक्रम समन्वयक डी.के. वाणी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी आर.के. सोनी, उपपरियोजना संचालक राजेन्द्रसिंह चौहान, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशीष बोबडे, एवं  रूपेश जैन आदि ने कृषकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के सुझाव दिये। श्री वाणी द्वारा कृषकों को उन्नत कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक आशीष बोबडे द्वारा कृषकों को कीटनियंत्रण, समन्वित खेती एवं उन्नत कृषि तकनीक के विषय पर जानकारी दी एवं इससे संबंधित समस्याओं के निदान के सुझाव दिये। इस क्रम में डॉ. रूपेश जैन द्वारा उपस्थित कृषकों को उन्नत पशुपालन के बारे में जानकारी देते हुए, मौसम में पशुओं में होने वाले रोगों की रोकथाम के उपायो की जानकारी दी गई। 
क्रमांक/150/2014/1177/वर्मा

No comments:

Post a Comment