प्रमुख सचिव श्रीमती दुबे द्वारा किया गया गुयेडा, दोहद व पिललोद खास पंचायतों में ग्राम संसदो का निरीक्षण
खण्डवा 2 जून 2017 - गांव की विकास योजना गंाव के लोगों की सहभागिता से बन सके एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके यह ग्रामोदय अभियान का मुख्य उद्देश्य है। यह बात प्रमुख सचिव आयुष विभाग म.प्र शासन श्रीमती शिखा दुबे द्वारा दिनंाक 2 जून को ग्रामोदय से भारत उदय अभियान अंतर्गत आयोजित ग्राम सभाओं के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से कही गयी। श्रीमती दुबे द्वारा 2 जून शुक्रवार को पुनासा जनपद की गोयडा व दोहद एवं पंधाना जनपद की पिपलोद खास ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं का निरीक्षण किया गया। प्रमुख सचिव श्रीमती दुबे द्वारा ग्रामीणों से ग्रामोदय अभियान अंतर्गत आयोजित 3 दिवसीय ग्राम संसद की कार्यवाही की जानकारी ली गयी ग्रामीणों से पूछा गया कि उनकी पंचायत में वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 हेतु बनायी गयी ग्राम विकास योजना कितनी राशि की है एवं उस राशि से किन कार्यो को किया जायेगा। हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची प्राथमिक्ता से ग्राम पंचायत की दीवार पर चस्पा करने के निर्देश भी प्रमुख सचिव द्वारा दिये गये। महिलाओं से चर्चा कर स्वास्थ संसद अंतर्गत आयोजित स्वास्थ शिविर में किये गये उपचार एवं जांचो की जानकारी ली गयी साथ ही निर्देश दिये गये कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर पदस्थ डॉक्टर अनिवार्य रूप से केन्द्रो पर उपस्थित रहें।
प्रमुख सचिव श्रीमती दुबे द्वारा ग्रामीणों से मध्यान्ह भोजन वितरण, आंगनवाडी में पोषण आहार वितरण, की जानकारी भी ली गयी। सभी ग्राम सभाओं में ग्रामीणों से कहा गया कि वह उनके घर के आस पास एवं खेतों की मेढ़ों पर अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण करें। श्रीमती दुबे द्वारा मुनगा, अमरूद, जामुद जैसे पौधों के औषधीय गुणों से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया एवं कहा गया। साथ ही नीम पीपल वरगद जैसे वृक्षों से किस प्रकार जल संवर्धन भी सुनिश्चित किया जा सकता है इसकी जानकारी दी गयी। प्रमुख सचिव श्रीमती दुबे के साथ भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ वरदमूर्ति मिश्र, परियोजना अधिकारी श्री प्रमोद त्रिपाठी , दोनो जनपद पंचायत के सहायक यंत्री श्री मिश्र व उपयंत्री उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment