AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 27 June 2017

गत 24 घंटों में खण्डवा में हुई 44 मि.मी. वर्षा

गत 24 घंटों में खण्डवा में हुई 44 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 23 जून, 2017 - जिले में गत 24 घंटो में औसतन 12.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में 44 मि.मी., नया हरसूद में 2 मि.मी. व पुनासा में 4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 156 मि.मी., नया हरसूद में 33 मि.मी., पंधाना में 109 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 23 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 23 जून तक खण्डवा में 92 मि.मी., नया हरसूद में 40 मि.मी., पंधाना में 44 मि.मी. व पुनासा में 9 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 23 जून तक कुल 185 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी जबकि इस वर्ष 23 जून तक जिले में मात्र 50 मि.मी. औसत वर्षा ही दर्ज की गयी है।

No comments:

Post a Comment