AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 28 June 2017

वृहद वृक्षारोपण कार्य की समीक्षा कलेक्टर श्री सिंह ने की

वृहद वृक्षारोपण कार्य की समीक्षा कलेक्टर श्री सिंह ने की 

खण्डवा 28 जून, 2017 - आगामी 02 जुलाई को वृहद स्तर पर होने वाले वृक्षारोपण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर होने वाला वृक्षारोपण कार्यक्रम बिना जनसहयोग के संभव नहीं है। उन्होंने वृक्षारोपण में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण का महत्व बताकर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने प्रत्येक विभाग द्वारा की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभागों को उनके लक्ष्य के अनुरूप पौधों की उपलब्धता, पौधों का परिवहन, नर्सरी से वितरण स्थलों तक पौधों की उपलब्धता तथा वृक्षारोपण के लिए किसानों तथा पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप शेष तैयारियों को पूरा करने के लिए सभी विभागों को द्रूत गति से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र ने विभागवार जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, जन अभियान परिषद एवं अन्य संस्थाओं द्वारा पौधे लगाए जाएंगे। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री एस.के. सिंह, उपसंचालक कृषि श्री ओ.पी. चौरे, उप संचालक उद्यानिकी श्री पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री जे.जे. जोषी सहित संबंधित जिला अधिकारीगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment