AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 13 June 2017

पंधाना एवं छैःगांवमाखन ब्लॉक के मैदानी कार्यकर्ता की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. खण्डेलवाल ने ली

पंधाना एवं छैःगांवमाखन ब्लॉक के मैदानी कार्यकर्ता की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. खण्डेलवाल ने ली

खण्डवा 13 जून, 2017 - पंधाना एवं छैःगांवमाखन ब्लॉक के मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकताओं की बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रतन खण्डेलवाल ने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता को बताया कि वे अपने मुख्यालय पर निवास कर स्वास्थ्य सेवाऐं दी जाना सुनिश्चित करें। साथ ही अपने क्षैत्र में नियमित रूप से भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हितग्राहियांे एवं ग्रामीणजनों को दिया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही गर्भवती महिला का प्रति माह हिमोग्लोबिन की जॉच आयरन की गोली नियमित रूप से खिलाई जावें। एनीमिक महिलाओं को नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में आयरन सुक्रोज लगवाया जावें। किशोरी बालिकाओं को आयरन गोली नियमित रूप सें खिलाई जावें, जिन महिलाओं का 6 ग्राम से कम खून होने पर ए.एन.एम द्वारा जिला चिकित्सालय में खून चड़वानें के लिये भेजा जावें। आशा कार्यकर्ता ग्राम आरोग्य केन्द्र पर महिलाआंे का हिमोग्लोबिन जॉच करेें इसके लिए स्वास्थ्य कार्यकता को प्रशिक्षित करेें। सभी गर्भवती महिलाओं की ट्रेकिंग की जावें।
       दस्तक अभियान का प्रथम चरण 15 जून 2017 से 15 जुलाई 2017 तक 05 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवायें के दौरान कुपोषित बच्चो को घर-घर जा कर चिन्हांकन करें ओर उन्हें कुपोषित बच्चों माता-पिता और परिजनों को शिशु एवं बाल्य आहार संबंधी समझाईश देना है। एस.एन.सी.यू. एवं एन.आर.सी. में भर्ती बच्चों को छुट्टी के पश्चात उनका फालोअप किया जायें। साथ ही समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम मे विशेष टीकाकरण व परिवार कल्याण शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकरी डॉ. एन के सेठिया एवं डी.पी.एम. शिवराज सिंह चौहान, मीडिया अधिकारी श्री व्ही.एस. मडलोई सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment