AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 16 June 2017

आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता व्दारा घर-घर जाकर की जा रही जॉच

आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता व्दारा घर-घर जाकर की जा रही जॉच 

खण्डवा 16 जून, 2017 -  दस्तक अभियान के अंतर्गत ग्राम चमाटी, छैगॉवमाखन ग्राम के पामाखेडी, पुनासा ब्लॅाक के ग्राम हापला, जावर और जिले के सभी ग्रामों में घर-घर जाकर आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता व्दारा जन्म से 05 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जॉच की जा रही है। साथ ही दस्त होने पर ओ0आर0एस0 का घोल बनाने की विधि को भी बताया जा रहा है, कुपोषित बच्चों की जॉच की जा रही है। बच्चांे को विटामिन-ए भी पिलाया जा रहा है, साथ ही एनीमिया व निमोनिया की जॉच की जा रही है। यह कार्यक्रम 15 जुलाई 2017 तक आयोजित किया जावेगा।  

No comments:

Post a Comment