गत 24 घंटांे में खण्डवा में 4 मि.मी. हुई वर्षा
खण्डवा 08 जून, 2017 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 17.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 4 मि.मी. एवं पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कुल 66 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि हरसूद व पुनासा में गत 24 घंटों में कोई वर्षा दर्ज नही की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 47 मि.मी., नया हरसूद में 0 मि.मी., पंधाना में 87 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 3 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 8 जून तक जिले में मात्र 34.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 8 जून तक कोई वर्षा दर्ज नहीं की जा चुकी थी।
No comments:
Post a Comment