AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 10 June 2015

जिलास्तरीय कृषि विज्ञान मेला द्वितीय दिवस

जिलास्तरीय कृषि विज्ञान मेला द्वितीय दिवस

खण्डवा 10 जून,2015 - कृषि महोत्सव 2015 अन्तर्गत आयोजित तीन दिवसीस कृषि विज्ञान मेले के द्वितीय दिवस कृषक भाईयों को कृषि की आधुनिक तकनीक से अवगत कराने हेतु तकनीक सत्रों का आयोजन किया गया। सत्र के प्रारंभ में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री डी.के. वाणी ने जैविक खेती के बारे में कृषकों को नवीनतम जानकारी दी तथा जैविक खाद कैसे तैयार करें इस पर विशेष जानकारी दी। 
इसके बाद मेले में पधारें अन्य कृषि वैज्ञानिक श्री मलगाया ने खेती में कीटव्याधि की रोकथाम कैसे की जाये इसकी जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक श्री एम.के.गुप्ता द्वारा कृषकांे को कृषि प्रबंधन कैसे करे एवं खेती में उसके महत्व के बारे में बताया। इसी क्रम मंे कृषि श्री अयर ने कम पानी से अधिक क्षेत्र में कैसे सिंचाई करे, इस हेतु टपक सिंचाई का उपयोग कृषक भाई कैसे कर सकते इसका तकनीकी ज्ञान कृषकों को दिया। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों के कृषकों द्वारा पूछे के प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिये। 
कृषि महोत्सव की समीक्षा हेतु भोपाल से पधारें श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वाणिज्यिककर, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास, धर्मस्व विभाग, भोपाल द्वारा कृषि महोत्सव की समीक्षा की गई एवं कलेक्टर महोदय के साथ कृषि विज्ञान मेले का भ्रमण कर कृषकों से सीधा संवाद किया। 
मेले में द्वितीय दिवस लगभग 3000 कृषकों की भागीदारी। कल मेले के अन्तिम दिवस जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मेले का समापन होगा। 
क्रमांक/54/2015/611/षर्मा

No comments:

Post a Comment