AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 9 December 2013

मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता के लिए राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के लिए अलग-अलग पुरस्कार

मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता के लिए राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार
इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के लिए अलग-अलग पुरस्कार

खंडवा (09 दिसम्बर) - भारत निर्वाचन आय¨ग ने मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता के सर्वश्रेष्ठ अभियान के लिए राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार-2013 देने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। प्रविष्टियाँ 15 दिसम्बर, 2013 तक जमा कराई जा सकती हैं। यह पुरस्कार 25 जनवरी 2014 क¨ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिए जाएँगे। इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के लिए अलग-अलग पुरस्कार रखे गए हैं। 
जिसकी अधिक जानकारी देते हुये कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने बताया है कि निर्वाचन आय¨ग ने प्रविष्टिय¨ं पर मीडिया समूह का नाम, पता, टेलीफ¨न व फैक्स नम्बर तथा ई-मेल एड्रेस अंकित करने के लिए कहा है। प्रविष्टियाँ राहुल शर्मा अवर सचिव (मीडिया), भारत निर्वाचन आय¨ग, निर्वाचन सदन, अश¨क नगर, नई दिल्ली के पते पर भेजी जा सकती है। पुरस्कार के संबंध में अन्य जानकारी फ¨न नंबर 011-2305270 पर भी प्राप्त की जा सकती है। पुरस्कार के लिए निर्णायक मण्डल ने मापदण्ड भी तय किए हैं। इसमें  अभियान की गुणवत्ता, कव्हरेज का क्षेत्र, जनता पर प्रभाव का प्रमाण प्रमुख है। हिन्दी-अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य किसी भाषा में दी गई प्रविष्टिय¨ं के साथ उसका अंग्रेजी भाषा में अनुवाद संलग्न करना ह¨गा। इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के लिए अभियान की सीडी अथवा डीवीडी एवं प्रसारण अवधि देनी ह¨गी। यह प्रविष्टियाँ राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, नई दिल्ली अ©र मिज¨रम में हुए विधानसभा चुनाव क¨ देखते हुए आमंत्रित की गई हैं।
क्रमांकः 47/2013/1341/वर्मा

No comments:

Post a Comment