AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 16 December 2013

सत्यापन करें कि काॅलोनाईजर्स द्वारा कमजोर आय वर्ग के हितग्राहियों को दिया जा रहा है लाभ या नहीं :- कलेक्टर श्री दुबे साथ ही जिले की आपदा प्रबंधन कार्ययोजना तैयार करने के दिये निर्देश साथ ही जिला अधिकारियों को बैठक में तैयारी के साथ आने के दिये आदेश

सत्यापन करें कि काॅलोनाईजर्स द्वारा कमजोर आय वर्ग के हितग्राहियों को दिया जा रहा है लाभ या नहीं :- कलेक्टर श्री दुबे
साथ ही जिले की आपदा प्रबंधन कार्ययोजना तैयार करने के दिये निर्देश
साथ ही जिला अधिकारियों को बैठक में तैयारी के साथ आने के दिये आदेश



खंडवा (16 दिसम्बर) - जिले में काॅलोनाईजर्स द्वारा विकसित की जा रही काॅलोनियों में कमजोर आये वर्ग के जिन हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। वह हमारी बी.पी.एल. सूची में है या नहीं ! इसका सत्यापन करायें। यह निर्देश कलेक्टर नीरज दुबे ने सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये। वहीं उन्होंने तहसीलदार खंडवा को कर्मवीर विद्यापीठ के लिये भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द-से-जल्द पूरी करने के आदेश भी दिये।
        इसके साथ ही समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही उनमें प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये। वहीं पूर्व लंबित टी.एल. प्रकरणों को जल्द-से-जल्द निराकृत करने के निर्देश भी दिये।
आपदा प्रबंधन कार्ययोजना के संबंध में दिये निर्देश:- सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने जल्द-से-जल्द से जिले की आपदा प्रबंधन कार्ययोजना के संबंध में बैठक आयोजित कर जिले के संदर्भ में बेहतर-से-बेहतर आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह जिले के देशकाल वातावारण और भौगोलिक परिदृश्य के साथ ही स्थानीय स्थितियों के आधार पर विषयवार समीक्षा करते हुये जिले का अपडेट डिजस्टर मैनेजमेंट प्लान तैयार करें। इसी संदर्भ में उन्होंने जिले के समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को भी उनके राजस्व अनुभाग में आयोजित होने वाले मेलों की जानकारी जल्दी-से-जल्दी भेजने के आदेश भी दिये।
बैठक में तैयारियों के साथ आयें जिला अधिकारी:- इसके साथ ही कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित विभागीय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ आने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी अपूर्ण जानकारी के साथ समीक्षा बैठक में उपस्थित होंगे तो मैं उनके अधीनस्थ संबंधित कर्मचारियों से उनके सम्मुख समीक्षा करूँगा।
        इसके साथ ही समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को अपने क्षेत्र के महाविद्यालयों का निरीक्षण करने, श्रम पदाधिकारी को सतत् कारखानों और पाॅवर प्लान्ट्स का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये।
टीप:- फोटो क्रमांक 1612131 तथा 1612132 मेल की गई हैं।
क्रमांकः 70/2013/1364/वर्मा

No comments:

Post a Comment