AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 17 December 2013

नये किसानों का आज से 25 जनवरी तक होगा पंजीयन गेहूँ उपार्जन के लिये पूर्व पंजीकृत किसानों को पंजीयन की आवश्यकता नहीं

नये किसानों का आज से 25 जनवरी तक होगा पंजीयन
गेहूँ उपार्जन के लिये पूर्व पंजीकृत किसानों को पंजीयन की आवश्यकता नहीं

खंडवा (17 दिसम्बर) - शासन के निर्देशानुसार जिले में रबी उपार्जन वर्ष 2014-15 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये नये किसानों का ही पंजीयन आज 17 दिसम्बर से 15 जनवरी, 2014 तक निर्धारित खरीदी केन्द्र पर किया जायेगा। गेहूँ उपार्जन के लिये पूर्व पंजीकृत किसानों को पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
        इसकी अधिक जानकारी देते हुये जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया है कि पूर्व वर्ष में जिन किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी केन्द्रों पर विक्रय किया गया है वे किसान पूर्व से ही पंजीकृत है, ऐसे किसानों द्वारा यदि गेहूँ बोवाई रकबा कम या अधिक किया हो अथवा मोबाईल नंबर एवं बैंक खाता में कोई परिवर्तन हुआ हो तो वे भी अपने संशोधन आज से 15 जनवरी, 2014 तक अपने निर्धारित खरीदी केन्द्र पर जाकर करवा सकते हैं।
        किसानों द्वारा पंजीयन में दर्ज बोवाई रकबे की 100 प्रतिशत् जाँच राजस्व अधिकारियों द्वारा कराई जायेगी। जाँच में पंजीयन मंे दर्ज रकबे में असत्यता पाये जाने पर संबंधित किसान के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
क्रमांकः 78/2013/1371/वर्मा

No comments:

Post a Comment