AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 12 December 2013

कमिश्नर संजय दुबे ने मोरटक्का, इनपुन और चिचगोहन में आँगनवाड़ी केन्द्रों, शालाओं और उपस्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर और बी.ए.सी. के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के दिये निर्देश आँगनवाड़ी में कम मात्रा में भोजन पहुँचाने पर स्वसहायता समूह का अनुबंध निरस्त करने के भी दिये आदेश जिला चिकित्सालय का भी लिया जायजा: व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

कमिश्नर संजय दुबे ने मोरटक्का, इनपुन और चिचगोहन में आँगनवाड़ी केन्द्रों, शालाओं और उपस्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण
कार्य में लापरवाही बरतने पर परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर और बी.ए.सी. के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के दिये निर्देश
आँगनवाड़ी में कम मात्रा में भोजन पहुँचाने पर स्वसहायता समूह का अनुबंध निरस्त करने के भी दिये आदेश
जिला चिकित्सालय का भी लिया जायजा: व्यवस्थाओं पर जताया संतोष











खंडवा (12 दिसम्बर) - जब आप, आपको प्राप्त हो रही वेतन के अनुसार काम नहीं कर सकते तो, आपकी क्या उपयोगिता है ? ना ही केन्द्र में दर्ज संख्या के अनुसार बच्चें हैं और ना ही अतिकम वजन के बच्चें। इतना ही नहीं ना तो पंजियों का संधारण किया जा रहा है, ना आपके द्वारा निरीक्षण, तो आपके होने का अर्थ क्या है ? सभी दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। 
संभागायुक्त संजय दुबे ने यह निर्देश इनपुन आँगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान दिये। जब वह वहाँ पहुँचे तो आँगनवाड़ी केन्द्र में उन्होंने कई अनियमितताएँ पाई। जिस पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को संबंधित प्रभारी परियोजना अधिकारी मनोरमा रेडवाल और सुपरवाईजर शीला सांवरे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने आदेश दिये। इसके पूर्व उन्होंने मोरटक्का में भी उपस्वास्थ्य केन्द्र और आँगनवाड़ी का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कलेक्टर नीरज दुबे, संयुक्त संचालक चिकित्सा शरद पण्डित, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग राजेश मेहरा और संयुक्त संचालक शिक्षा एस.बी.सिंह भी उपस्थित थे।
1/2 बड़ा है या 2/4:- इस दौरान श्री दुबे ने यहाँ पर आँगनवाड़ी परिसर में ही संचालित प्राथमिक शाला का भी निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने कक्षा पाँचवीं के बच्चों से बोर्ड पर अंक गणित का सवाल 1/2 बड़ा या 2/4 लिखकर बच्चों से उत्तर पूछा। जिस पर बच्चों द्वारा सही जवाब ना देने पर साथ ही शुद्ध लेखन में भी गलती करने पर प्रभारी अध्यापक को गुणवत्तपूर्ण शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश दिये। यहाँ पर भी उन्होंने शिक्षकों को कम-से-कम अपने वेतन अनुरूप शिक्षण कार्य करने की बात कहीं। साथ ही निरीक्षण पंजी का भी  अवलोकन किया।
टी.एच.आर. के एक्सपायरी होने पर कार्यवाही के निर्देश:- इनपुन में आँगनवाड़ी केन्द्रों और शालाओं का निरीक्षण करने के बाद कमिश्नर संजय दुबे ने चिचगोहन पहुँचकर भी आँगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। जहाँ पर उन्होंने बच्चों के बैठने की व्यवस्था सही ना होने पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ता समेत सुपरवाईजर और परियोजना अधिकारी को फटकार लगाई। श्री दुबे ने आँगनवाड़ी में बच्चों के लिये आये नाश्ते, मीठी दलिया को भी चखा।
        आँगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टोर रूम में एक्सपायरी डेट का टेक होम राशन मिलने पर अप्रसन्नता जाहिर की। साथ ही डी.पी.ओ. को संबंधित के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
स्वसहायता समूह का अनुबंध करें निरस्त:- ग्राम चिचगोहन में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सदैव बच्चों के लिये स्वसहायता समूह द्वारा कम भोजन देने की जानकारी देने पर संभागायुक्त श्री दुबे ने मध्यान्ह भोजन का भी निरीक्षण किया। जिसमें भोजन कम पाये जाने पर उन्होंने सुदामा स्वसहायता समूह का अनुबंध निरस्त कर अन्य समूह को हस्तांतरित करने के आदेश दिये। साथ ही उन्होंने पूर्व में लंबित स्वसहायता समूह का भुगतान भी ना करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
कार्य में लापरवाही बरतने पर बी.ए.सी. को पद से पृथक करने के निर्देश:-  वहीं आँगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करने के बाद संभागायुक्त श्री दुबे ने परिसर में संचालित प्राथमिक शाला का भी निरीक्षण किया। जहाँ पर उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने और उदासीन रवैया पर बी.ए.सी. महेन्द्र मण्डलोई को पद से पृथक करने के निर्देश संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को दिये।
शिक्षक अच्छे से पढ़ेंगे तभी बच्चों को पढ़ा पायेंगे, साथ ही बच्चों को पढ़ाया गणित:- चिचगोहन में ही प्राथमिक शाला की कक्षा पाँचवीं में पहुँचकर कमिश्नर श्री दुबे ने छात्रों को गणित पढ़ाई। यहाँ पर उन्होंने बच्चों को भिन्न, जोड़, घटाने की भी सरल विधि बताई। उन्हांेने कक्षा में छात्रों के साथ ही जनशिक्षक से भी गणित के सवाल करायें। सवाल सही नहीं कर पाने पर उन्होंने गणित के आधारभूत सूत्र ‘‘का कर के गुण, भाग कर’’ की जानकारी भी दी। जिसके बाद श्री दुबे ने डी.पी.सी. और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि पहले आप शिक्षकों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रेरित कर उन्हें शिक्षित करें। तभी तो वह छात्रों को पढ़ा पायेंगे। इसलिये शिक्षकों की अच्छी ट्रेनिंग करायें। साथ ही सभी संबंधित अधिकारी जब निरीक्षण के दौरान शालाओं में आये, तो महज भोजन आदि की व्यवस्था ना देखते हुये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्देश भी दें। साथ ही विद्यार्थियों की बौद्धिक स्थिति का परीक्षण भी करें।
ए.एन.एम. ईगली चैहान की कि प्रशंसा:-  प्राथमिक शाला का निरीक्षण के बाद कमिश्नर श्री दुबे ने उपस्वास्थ्य केन्द्र चिचगोहन का निरीक्षण किया। जहाँ की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुये उन्होंने ए.एन.एम. ईगली चैहान के कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही जिला मुख्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हम डाॅक्टर्स को भी आपके पास भेजेंगे। क्या आप लोग उन्हें डिलेवरी कराना सिखायेंगे। जिस पर ए.एन.एम. द्वारा हाँ में उत्तर दिया गया। जिस पर उसके आत्मविश्वास की प्रशंसा भी श्री दुबे ने की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगाँवमाखन का किया निरीक्षण:- चिचगोहन के बाद कमिश्नर श्री दुबे और कलेक्टर नीरज दुबे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगाँवमाखन पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने हो रही डिलेवरी की संख्या और स्थिति जानी। साथ ही सी.एम.एच.ओ. को डाॅक्टर्स की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।
जिला चिकित्सालय पहुँचकर मरीजों से पूछा, डाॅक्टर करते हैं देखभाल ? :- अंत में छैगाँवमाखन के बाद संभागायुक्त संजय दुबे कलेक्टर नीरज दुबे के साथ जिला चिकित्सालय पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। जिस पर कम स्टाॅप होने पर भी बेहतर कार्य करने पर प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान वे लेडी बटलर पहुँचकर गर्भवती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। साथ ही डाक्टर्स द्वारा उनकी देखभाल की जा रही है या नहीं इसकी जानकारी भी ली।
        उन्होंने जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई और आॅपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने सी.एम.एच.ओ. को अस्पताल मंे सफाई व्यवस्था वायपर के माध्यम से कराने के निर्देश दिये।
कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया निरीक्षण :- अपने दौरे के दोपहर बाद कमिश्नर श्री दुबे कलेक्टोरेट कार्यालय पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने रोस्टर निरीक्षण किया। इस दौरान सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर और सहायक कलेक्टर पंकज जैन भी उपस्थित थे।
टीप:- फोटो क्रमांक 1212131 से 12121310 तक मेल की गई हैं।
क्रमांकः 57/2013/1351/वर्मा

No comments:

Post a Comment