AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 24 December 2013

कलेक्टोरेट में मनाया सुशासन दिवस अपर कलेक्टर श्री बघेल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई सुशासन की शपथ



खंडवा (24 दिसम्बर, 2013) - पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म वर्षगांठ के पूर्व दिवस पर आज 24 अक्टूबर को जिला प्रशासन द्वारा सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारी, कर्मचारी सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने और शासन को पारदर्शी बनाने में सहयोगी बनने की शपथ लेने के लिये एकत्र हुए। अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने अधिकारी, कर्मचारी को सुशासन दिवस की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर समस्त विभागों के जिला अधिकारी तथा कलेक्टोरेट कार्यालय में लगने वाले समस्त कार्यालयों के कर्मी भी उपस्थित थे।
टीप:- फोटो क्रमांक 2412131 एवं 2412132 मेल की गई हैं।
                   क्रमांकः 110/2013/1403/वर्मा

No comments:

Post a Comment