AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 18 December 2013

31 दिसम्बर से 31 जनवरी तक होगा बाल सुरक्षा माह का आयोजन

31 दिसम्बर से 31 जनवरी तक होगा बाल सुरक्षा माह का आयोजन
खंडवा (18 दिसम्बर) - बाल सुरक्षा माह का आयोजन 31 दिसम्बर, 2013 से 31 जनवरी, 2014 तक किया जा रहा है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.सी.पनिका व जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ.नायक द्वारा बताया गया है कि बाल सुरक्षा माह में 9 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों को विटामीन ‘ए’ का घोल पिलाया जायेगा। साथ ही एक वर्ष से पाँच वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक एलबेन्डाजाॅल का घोल पिलाया जायेगा व आयरन सिरप दी जायेगी।
बाल सुरक्षा माह के आयोजन में टीकाकरण केन्द्र पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता द्वारा सेवायें दी जायेगी तथा टीकाकरण से छूटे हुये बच्चों का टीकाकरण भी किया जायेगा। यह कार्य स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। जिसके लिये विकासखण्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह सेवायें निर्धारित टीकाकरण दिवस मंगलवार व शुक्रवार में दी जायेगी और इस दिवस सेवाओं से वंचित छूटे हुए बच्चों को अन्य दिवस में ग्राम में जाकर विटामीन ‘ए’ का घोल व एल्बेन्डाजाॅल सिरप व आयरन सिरप दी जायेगी।
             क्रमांकः 85/2013/1378/वर्मा

No comments:

Post a Comment