AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 17 December 2013

धूमधाम से मनाया 67वाँ होमगार्ड दिवस फहराया गया यूनिट लैग माननीय राष्ट्रपति के संदेश का हुआ वाचन

धूमधाम से मनाया 67वाँ होमगार्ड दिवस
फहराया गया यूनिट लैग
माननीय राष्ट्रपति के संदेश का हुआ वाचन









खंडवा (17 दिसम्बर) - आज मंगलवार को होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा का 67वाँ स्थापना दिवस होमगार्ड लाईन खंडवा में सादगी पूर्ण तरीके एवं हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर सभी होमगार्ड जवानों द्वारा सुसज्जित वेशभूषा में प्रातः 9 बजे परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी कलेक्टर नीरज दुबे द्वारा ली गई। परेड में सर्व प्रथम, यूनिट लैग फहराया गया। जिसके बाद मार्च पास्ट किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, गृह सचिव भारत शासन अनिल गोस्वामी एवं कृष्णा चैधरी, महानिदेशक राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एवं नागरिक सुरक्षा भारत शासन ऋषिकुमार शुक्ला महानिदेशक होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा म.प्र. के द्वारा प्रेषित संदेशों का वाचन किया गया व जवानांे को ड्यूटी लगन एवं मेहनत से करने हेतु निर्देशित किया। कर्मचारियो एवं उनके परिवार जनों की सुख, समृद्धि तथा सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। इस स्थापना दिवस के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खाण्डेल, आर.टी.ओ. सुनील गौड़, होमगार्ड परेड कमांडर वीरेन्द्र सिंह पी.सी., सत्यप्रकाश शर्मा ए.एस.आई. एवं कर्मचारी एवं नगर सैनिक उपस्थित रहे। डिस्ट्रिक्ट कमांडेन्ट होमगार्ड खंडवा द्वारा अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया।
टीप:- फोटो क्रमांक 1712133 से 1121310 मेल की गई हैं। क्रमांकः81/2013/1374/वर्मा

No comments:

Post a Comment