AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 26 December 2013

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जाना कलेक्टर श्री नीरज दुबे के स्वास्थ्य का हाल गनमैन और ड्राइवर के स्वास्थ की भी ली खबर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जाना कलेक्टर श्री नीरज  दुबे के स्वास्थ्य का हाल
गनमैन और ड्राइवर के स्वास्थ की भी ली खबर










भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार शाम 6 बजे राजधानी स्थित एलबीएस अस्पताल पहुंचकर खंडवा कलेक्टर श्री नीरज दुबे के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना में घायल हुए ड्राइवर दशरथ कंवर और गनमैन दिनेश की स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री दुबे गुरुवार को राजधानी में होने वाली राज्य योजना आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल आ रहे थे। इस दौरान बैरागढ़ के समीप उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कलेक्टर श्री दुबे के साथ ही ड्राइवर दशरथ कंवर और गनमैन दिनेश भी घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें राजधानी के एलबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

No comments:

Post a Comment