AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 17 December 2013

आदर्श आचरण संहिता के बाद प्रारंभ हुई जनसुनवाई पहली जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा 77 आवेदकों की समस्याओं का किया गया निराकरण निःशक्तजनों के लिये सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जनसुनवाई की पृथक से की गई व्यवस्था: 9 प्रकरण हुये प्राप्त

आदर्श आचरण संहिता के बाद प्रारंभ हुई जनसुनवाई
पहली जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा 77 आवेदकों की समस्याओं का किया गया निराकरण
निःशक्तजनों के लिये सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जनसुनवाई की पृथक से की गई व्यवस्था: 9 प्रकरण हुये प्राप्त



खंडवा (17 दिसम्बर) - आदर्श आचण संहिता समाप्त होने के बाद आज जिले में पहली जनसुनवाई आयोजित हुई। जिसमें कलेक्टर नीरज दुबे ने 86 आवेदकों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को जाँच के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने लंबित प्रकरणों में शीघ्र निराकरण करने के आदेश भी संबंधित सक्षम अधिकारियों को दिये। पहली जनसुनवाई में प्राप्त 86 प्रकरणों में से 9 प्रकरण निःशक्तजनों से जुड़ी हितगा्रहीमूलक योजनाओं से संबंधित थे। जिनके निराकरण के लिये कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार पृथक से जनसुनवाई की व्यवस्था की गई थी। जहाँ पर इनका निराकरण किया गया। वहीं 77 प्रकरण अन्य विभागों के थे। जिनमें शीघ्र निराकरण के निर्देश भी कलेक्टर नीरज दुबे ने दिये। 
कलेक्टर दुबे ने मोबाईल पर दिये अधिकारियों को निर्देश:- जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर कलेक्टर नीरज दुबे ने तत्परता के साथ जनसुनवाई स्थल से ही मोबाईल से काॅल कर संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रकरण के संबंध में जानकारी ली तथा निराकरण कर की गई कार्यवाही से आवेदक एवं स्वयं को अवगत कराने के सख्त निर्देश भी दिये। साथ ही कई प्रकरणों में कलेक्टर श्री दुबे ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुँचकर शीघ्र-अतिशीघ्र समस्याओं का निराकरण करने के आदेश दिये।
मौके पर जाकर निरीक्षण कर करें निराकरण:- जनसुनवाई में बीड़ से आये आवेदक सुरेश कुमार ने कलेक्टर श्री दुबे से जल संसाधन विभाग द्वारा बिना अनुमति उसकी जमीन पर लिट एरिगेशन का कार्य करने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर नीरज दुबे ने तत्काल संबंधित अधिकारी को मोबाईल पर स्थल निरीक्षण कर सुरेश कुमार की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये।
पानी की करायें व्यवस्था:- जनसुनवाई में एल.आई.जी. काॅलोनी, खंडवा की कुछ महिलाओं ने भी आकर काॅलोनी में विगत् दो माह से वाॅटर सप्लाय न होने की शिकायत दर्ज की। जिस पर कलेक्टर श्री दुबे ने नगर निगम आयुक्त को जल्द से जल्द काॅलोनी में सतत् जल प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, संयुक्त कलेक्टर सी.एल.सोलंकी, नगर निगम आयुक्त एस.आर.सोलंकी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
टीप:- फोटो क्रमांक 1712131 तथा 112132 मेल की गई हैं।क्रमांकः 80/2013/1373/वर्मा

No comments:

Post a Comment