AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 31 December 2013

प्रस्फुटन समितियों का हुआ क्षमतावृद्धि प्रशिक्षण

प्रस्फुटन समितियों का हुआ क्षमतावृद्धि प्रशिक्षण
खंडवा (31 दिसम्बर, 2013) - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् योजना आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग म.प्र.शासन छैगांवमाखन द्धारा गठित वर्ष 2013-14 की प्रस्फुटन समितियों को क्षमतावृद्धि प्रशिक्षण दिया गया। समितियों द्धारा किया जा रहे कार्यो की जानकारी लेते हुये सभी को धन्यवाद दिया। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम के लोग समितियों को जनभागीदारी एवं जनसहयोग से गांव के विकास के लिये सहयोग दे रहे है। व्यक्तित्व विकास, ग्राम का महत्व, अनुभव कथन, वर्तमान समस्या से निदान समग्र विकास की अवधारणा, मर्यादा अभियान, दस्तावेजीकरण, जन सूचना केन्द्र, शासन की योजनाए, आदि विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा ने समितियों को म.प्र. जन अभियान परिषद् का परिचय देते हुऐ आओ बनाऐ अपना मध्य प्रदेश, बेटी बचाओ तथा ग्राम विकास आदि विषय पर सदस्यों को जानकारी दी। आत्मा से आये हरिओम पटेल, महेष पटेल द्वारा कृषि से संभावित योजनाओं की जानकारी प्रस्फुटन समितियों के सदस्यो को दी। नंवाकुर संस्था से आये जितेन्द्र भालसे ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
क्रमांक: 144/2013/1437/वर्मा

No comments:

Post a Comment