AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 28 December 2013

कृषि वैज्ञानिक के साथ डायगनोस्टिक दल ने किया खेतों का निरीक्षण

कृषि वैज्ञानिक के साथ डायगनोस्टिक दल ने किया खेतों का निरीक्षण


खंडवा (28 दिसम्बर, 2013) - गत् दिवस जिले के डायग्नोस्टिक दल द्वारा विकासखण्ड पंधाना के ग्राम पाडल्या, भीलखेडी, मोरदड़ एवं सराय आदि ग्रामों में कृषकों के खेतों में गेंहू फसल का निरीक्षण कृषि वैज्ञानिक के साथ किया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ.आशीष बोबडे, उप संचालक आत्मा एस.एस.राजपूत एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी खण्डवा आर.के.सोनी शामिल थे। निरीक्षण के समय फसल स्थिति का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि जिन कृषकों द्वारा अपने खेतों में स्वयं का गेंहू बीज (लोक-1 प्रजाति) बोया गया है, उन कृषकों के खेतों में गेंहू की फसल में लीफब्लाइट का आंशिक रूप से प्रकोप पाया गया है। प्रभावित फसल को लीफब्लाइट से बचाने हेतु वैज्ञानिक द्वारा डायथेन-ड45, 2.5 ग्राम प्रति लीटर या 40 ग्राम प्रति पम्प के हिसाब से छिड़काव करने की सलाह दी गई है। 
वहीं निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिन कृषकों द्वारा हल्की जमीन में गेंहू की बोनी की गई है और वहां पर कृषकों के द्वारा उर्वरक का संतुलित उपयोग करें, व फसल की स्थिति सुधारने हेतु 25 कि.ग्रा. यूरिया प्रति एकड़ के हिसाब से टाॅप ट्रेसिंग के माध्यम से सिंचाई के समय करने की सलाह दी गई है।
मौसम परिवर्तन को देखते हुए यदि तापमान तेजी से कम होने की संभावना है, तब ऐसी स्थिति में कृषक भाई अपने खेतों की सिंचाई करें एवं मेढों पर पडे़ कचरे को जलाकर धुआं करें।
टीप:- फोटो क्रमांक 2812131 मेल की गई हैं।        क्रमांकः 131/2013/1424/वर्मा

No comments:

Post a Comment