AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 23 December 2013

जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन युवा उत्सव के तहत् 28 दिसम्बर को उत्कृष्ट विद्यालय में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन
युवा उत्सव के तहत् 28 दिसम्बर को उत्कृष्ट विद्यालय में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

खंडवा (23 दिसम्बर, 2013) - मध्यप्रदेश शासन और युवा कल्याण विभाग की योजनांतर्गत प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस विभाग के अधीन खेल और युवा कल्याण विभाग खंडवा के तत्वाधान में 28 दिसम्बर, 2013 को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जायेगा। आयोजन शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।
        खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला ने जानकारी दी है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत युवा उत्सव में सामुहिक लोक गीत, सामुहिक लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्थानी, एकल नृत्य में कत्थक, भरत नाट्यम, वादन में सितार, गीटार, हारमोनियम, वीणा, तबला, बांसुरी, एकांकी नाटक व वक्तृत्वकला का मंचन होगा।
        श्री बक्सला ने बताया कि विकासखण्ड से आये हुए प्रतिभागियों को जिला स्तर की सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने पर यात्रा व भोजन व्यवस्था विभाग द्वारा की जायेगी। वहीं जिला स्तर से चयनित प्रतिभागियों को संभाग स्तर की प्रतियोगिता जो इंदौर में 29 व 30 दिसम्बर को आयोजित हो रही है, में शासन के व्यय पर भेजा जायेगा।
जिला स्तरीय युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित कराये जाने के लिये तीन समितियाँ गठित की गई है।
1. आयोजन समिति:- आयोजन समिति में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग, जिला नेहरू युवा केन्द्र, लायन्स क्लब अध्यक्ष एस.एस.सोलंकी तथा विकासखण्ड क्रीड़ा प्रभारी शामिल रहेंगे।
2. प्रचार-प्रसार:- वहीं प्रचार एवं प्रसार समिति में छैगाँवमाखन समन्वयक नीलेश रायकवार, क्रीड़ा श्री खेल कार्यालय खंडवा चेतन गौहर, समन्वयक हरसूद अनुप कुमार शर्मा तथा समन्वयक पंधाना प्रकाश मुजाल्दे हैं।
3. पंजीयन समिति:- इसी प्रकार पंजीयन समिति में लायन्स क्लब खंडवा अध्यक्ष एस.एस.सोलंकी, प्रधानाचार्य शासकीय माध्यमिक शाला छैगाँवदेवी पी.के.चावड़ा, शासकीय माध्यमिक शाला रामपुरा सुनिल जैन, ठक्कर बाप्पा प्राथमिक शाला अश्विनी डोंगरे को रखा गया है।
        वादन में सितार, गीटार, बांसुरी वीणा, तबला, मृद्गम, हारमोनियम एवं शास्त्रीय संतीत हिन्दुस्थानी का कार्यक्रम प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा। वहीं सामूहिक लोक गीत, सामूहिक लोक नृत्य तथा कत्थक का कार्यक्रम दोपहर 01ः05 से 3ः30 बजे तक होगा। इसी प्रकार वक्तृत्वकला दोपहर 3ः35 से 4ः30 बजे तक होगी। अंत मंें एकांकी नाटक का आयोजन शाम 4ः35 बजे से प्रारंभ किया जायेगा।
क्रमांकः 106/2013/1399/वर्मा

No comments:

Post a Comment