AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 17 December 2013

किसानों को समय पर हो भुगतान:- कलेक्टर नीरज दुबे



खंडवा (17 दिसम्बर) - जिले के किसानों को समय पर समर्थन मूल्य का भुगतान हो। यह निर्देश कलेक्टर नीरज दुबे ने सभी संबंधित अधिकारियों को रबी उपार्जन वर्ष 2014-15 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन प्रक्रिया की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने आदेश देते हुये कहा कि यदि वास्तविक आवश्यकता हो तो नवीन केन्द्र खोलने का प्रस्ताव विभागीय अधिकारियों के साथ ही समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी दो दिनों में प्रस्तुत करें।
        इसके साथ ही रबी मौसम में होने वाले उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुये कलेक्टर नीरज दुबे ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि खरीदी केन्द्रों में कृषकों के लिये पानी, छाया, इलेक्ट्राॅनिक तौल काँटे के साथ ही डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था करें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के आदेश भी दिये ताकि  किसानों को अपने खरीदी केन्द्रों की जानकारी हो सके। बैठक में श्री दुबे ने उपार्जन कार्य मंे लगने वाले समस्त कम्प्यूटर आॅपरेटर्स का साटवेयर पर प्रशिक्षण देने की बात भी कहीं।
        उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार जिले में रबी उपार्जन वर्ष 2014-15 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये नये किसानों का ही पंजीयन आज 17 दिसम्बर से 15 जनवरी, 2014 तक निर्धारित खरीदी केन्द्र पर किया जायेगा। गेहूँ उपार्जन के लिये पूर्व पंजीकृत किसानों को पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
        इसकी अधिक जानकारी देते हुये जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया है कि पूर्व वर्ष में जिन किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी केन्द्रों पर विक्रय किया गया है वे किसान पूर्व से ही पंजीकृत है, ऐसे किसानों द्वारा यदि गेहूँ बोवाई रकबा कम या अधिक किया हो अथवा मोबाईल नंबर एवं बैंक खाता में कोई परिवर्तन हुआ हो तो वे भी अपने संशोधन आज से 15 जनवरी, 2014 तक अपने निर्धारित खरीदी केन्द्र पर जाकर करवा सकते हैं।
        किसानों द्वारा पंजीयन में दर्ज बोवाई रकबे की 100 प्रतिशत् जाँच राजस्व अधिकारियों द्वारा कराई जायेगी।
टीप:- फोटो क्रमांक 171213111 मेल की गई हैं।              क्रमांकः 84/2013/1377/वर्मा

No comments:

Post a Comment