AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 26 December 2013

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में मनाया सुशासन दिवस संस्था प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री जैन ने दिलाई शपथ

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में मनाया सुशासन दिवस
संस्था प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री जैन ने दिलाई शपथ

खंडवा (26 दिसम्बर, 2013) - शासन की मंशानुरूप भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवकाश पूर्व गत् मंगलवार 24 दिसम्बर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खंडवा मंे सुशासन दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रबंध समिति के अध्यक्ष एच.सी. जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। संस्था प्राचार्य हितेषी सुरागे एवं संस्था के समस्त स्टाॅफ को अध्यक्ष श्री जैन द्वारा सुशासन संबंधी शपथ दिलाई गई। श्री जैन ने अपने उद्बोधन में पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की उपलब्धियों का विस्तार से बखान किया। श्री जैन ने उनके संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें असाधारण वक्ता एवं प्रखर विद्वान निरूपित करते किया। अदम्य राजनीतिक साहस पोखरन परमाणु परीक्षण को भारत की विश्व में परमाणु शक्ति उपलब्धि को प्रेरणादायी बताया।
          क्रमांकः 117/2013/1410/वर्मा

No comments:

Post a Comment