AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 23 December 2013

अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं का सतत् करें निरीक्षण:- अपर कलेक्टर

अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं का सतत् करें निरीक्षण:- अपर कलेक्टर
खंडवा (23 दिसम्बर, 2013) - अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल द्वारा आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में संचालित अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं का सतत् निरीक्षण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
        बैठक में विभागवार पूर्ण हुए कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं अधूरे रहे कार्यों को पूर्ण करने के सभी संबंधिताअें को निर्देश भी दिये गये। समय सीमा की बैठक में अपर कलेक्टर श्री बघेल ने समस्त निर्माण विभागों को विभाग द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा साथ ही उनकी समय-समय पर माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिये। बैठक में समस्त विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।
क्रमांकः 105/2013/1398/वर्मा

No comments:

Post a Comment