कलेक्टर श्री दुबे ने की परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा
खंडवा (03 दिसम्बर) - कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेेट सभा कक्ष में परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिसमें कलेक्टर श्री दुबे ने विकास खण्ड वार परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में सभी बी.एम.ओ. को निर्देष दिये कि दिये गये लक्ष्य की पूर्ति दिसम्बर व जनवरी माह में पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने आदेश देते हुये कहा कि जो कर्मचारी कार्य नहीं करते एवं जिनके व्दारा अपना लक्ष्य पूर्ण नहीं किया जाता है, उनके विरूद्ध अनुषासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
इसके साथ ही समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने सभी आर.सी.एच. तथा एन.आर.एच.एम. के तहत् स्वीकृत गतिविधियों की वित्तीय व भौतिक उपलब्धियाँ समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देष दिये। साथ उन्होंने कहा कि सभी आषा व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिये जाये तथा ग्राम में समाज सेवियों व जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जाये।
बैठक में सहायक कलेक्टर डाॅ.पंकज जैन, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.सी.पनिका, सिविल सर्जन डाॅ.ओ.पी.जुगतावत, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ.अहीरवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक व जिला लेखा प्रबंधक उपस्थित थे।
क्रमांकः 18/2013/1312/वर्मा

No comments:
Post a Comment