AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 10 December 2013

रोगियों के मानव अधिकार संरक्षण पर बनाये कार्ययोजना - कलेक्टर श्री दुबे मानव अधिकार दिवस पर दिलाई शपथ

रोगियों के मानव अधिकार संरक्षण पर बनाये कार्ययोजना - कलेक्टर श्री दुबे
मानव अधिकार दिवस पर दिलाई शपथ





खंडवा (10 दिसम्बर) - रोगियों के भी स्वयं के मानव अधिकार होते हैं। प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति अपने मानव अधिकारों के लिये संघर्ष करता है। लेकिन रोगी स्वयं के मानव अधिकारों को न जानते हैं, ना ही उनके संरक्षण के लिये प्रयास कर पाते हैं। इसलिये जिले में रोगियों के आधारभूत मानव अधिकारों के संरक्षण के लिये कार्ययोजना बनाये। यह निर्देश कलेक्टर नीरज दुबे ने अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के शपथ ग्रहण अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि स्वयं की जागरूकता ही आम नागरिक का सबसे सशक्त हथियार है। इसके माध्यम से वे अपने समस्त अधिकारों का उपयोग कर सकता है और संरक्षण भी।
        इस अवसर पर कलेक्टर श्री दुबे ने अन्य भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को मानव अधिकार संरक्षण को लेकर जिले में न्युनतम बिंदु कार्ययोजना तैयार करने के आदेश भी दिये। उन्होंने निर्देश देते हुये कहा कि इस कार्ययोजना में आम नागरिक के समस्त मौलिक मानव अधिकारों को शामिल किया जाये। ताकि जिले में योजना बनाकर इस क्षेत्र में कार्य किया जा सके।
मानव अधिकारी की दिलाई शपथ:- इसके साथ ही अन्र्तराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अंतर्गत कलेक्टर नीरज दुबे ने ने सभी विभाग प्रमुखों को मानव अधिकारों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध होकर कार्य करने की शपथ कलेक्टोरेट सभागार में दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितों को बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच मानव अधिकारों के प्रति साक्षरता के प्रचार-प्रसार तथा उपलब्ध मानव अधिकारों के प्रति सजगता को बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 दिसम्बर को मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस संदेश को हम भी जन-जन तक पहुंचाये और उन्हें अपने मानव अधिकार के प्रति जागरूक करने का प्रयास करें। इसके
टीप:- फोटो क्रमांक 1012131, 1012132, 1012133, 1012134 मेल की गई हैं।
क्रमांकः 50/2013/1344/वमा

No comments:

Post a Comment