ग्राम गोल जोशी में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
खण्डवा 11 फरवरी, 2021 - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री हरिओम अतलसिया की अध्यक्षता ग्राम गोलजोशी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गा्रम पंचायत आबुद के संरपंच श्री प्रेमलाल पटेल, श्री दीपक ठवरे, थाना पदम नगर उपनिरीक्षक प्रियंका तोमर, पैरालीगल वालंटियर्स श्री गणेश कनाडे, सा. कार्यकर्ता श्री नारायण फरकले, एवं ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव श्री हरिओम अतलसिया ने कहा कि आज के समय में चाहे गॉव हो या शहर नशे के आदत के चलते कई व्यक्ति अपना व अपने परिवार के भविष्य को अध्ंाकार की ओर अग्रसर कर रहें। नशे की आदत के कारण ही व्यक्ति जाने अनजाने में गंभीर अपराध में लिप्त हो जाता है जिससे उसे व उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होते है। उन्होंने कहा कि यदि गॉव में यदि किसी प्रकार की कोई अवैधानिक गतिविधियों संचालित हो तो इसकी सूचना संबंधित पुलिस को देना चाहिए ताकि इस तरह की गतिविधियो को गॉव से समाप्त किया जा सके इसे नजर अंदाज नही करना चाहिए क्योंकि यह किसी न किसी रूप में किसी न किसी को प्रभावित करती हैं।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई ने कहा कि आज के समय शासन प्रशासन द्वारा गॉव व ग्रामीणजन के विकास हेतु कई योजनाऐं संचालित की जा रही है, जिस संबंध में ग्रामीणजन को संरपच व पंचायत सचिव से जानकारी लेकर इस योजना का लाभ लेना चाहिए। साथ ही उनके द्वारा समाज के गरीब ओर कमजोर वर्गो के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान किये जाने व श्रम व श्रमिक के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य व योजना के बारे में जानकारी दी गयी।

No comments:
Post a Comment