AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 23 February 2021

अमानक उर्वरक के विक्रय पर लगाया प्रतिबंध

 अमानक उर्वरक के विक्रय पर लगाया प्रतिबंध

खण्डवा 23 फरवरी, 2021 - कृषि विभाग के दल द्वारा समय समय पर बाजार में बेचे जा रहे उर्वरक के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच हेतु प्रयोगशालाओं को भेजा जाता है। इसी क्रम में गत दिनों आ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्यादित पाडल्यामाल विकासखण्ड खालवा द्वारा यूरिया का विक्रय किया जा रहा था, यह उर्वरक इण्डियन फार्मस फर्टिलाईजर कॉपरेटिव लिमिटेड, इफको सदन सी-1 डिस्ट्रिक्ट सेंटर साकेत नई दिल्ली में निर्मित है। उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि जांच में इस उर्वरक की गुणवत्ता अमानक स्तर की पाई गई है, इस कारण से जिले में इस उर्वरक के क्रय-विक्रय, भण्डारण एवं स्थानानतंरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment