AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 18 February 2021

एस.एन. कॉलेज में एक दिवसीय वेबिनार सम्पन्न

 एस.एन. कॉलेज में एक दिवसीय वेबिनार सम्पन्न

 खण्डवा 18 फरवरी, 2021 - किसी भी राष्ट्र की उत्कृष्टता का मापदंड वहां के नागरिकों के अधिकार एवं अवसरों की समानता है। जिस राष्ट्र में जितना अधिक सत्ता का विकेंद्रीकरण होगा उतना ही लोकतंत्र सफल माना जायेगा। इसी कारण सत्ता का विकेंद्रीकरण ही लोकतंत्र का मूल आधार है और इसी से लोकतंत्र की सार्थकता सिद्ध होती है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित भारत ने इस मायने में अपनी सार्थकता से सिद्ध की है यह विचार श्री नीलकण्ठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खण्डवा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार में यतींद्र सिंह सिसोदिया निर्देशक, मध्यप्रदेश सामाजिक शोध संस्थान , उज्जैन व्यक्त किए। 

  इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ में वेबीनार के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ . मुकेश जैन ने भारतीय लोकतंत्र के समकालीन संदर्भ पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया। वेबीनार की दूसरे वक्ता के रुप में डॉ. आशुतोष कुमार , चेयर पर्सन , राजनीति शास्त्र विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय ने लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र की सार्थकता में संवैधानिक मूल्यों में महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संचालन वेबिनार के संयोजक डॉ. महेन्द्र कुमार सिरोही ने किया और आभार राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष देबीनार की आयोजक व समन्वयक डॉ. कृष्णा सोलंकी ने व्यक्त किया। इस वेबीनार में विभिन्न राज्यों के 1100 प्रतियोगियों ने पंजीयन करवाया। 

No comments:

Post a Comment