AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 23 February 2021

फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

खण्डवा 23 फरवरी, 2021 - पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने छैगांवमाखन थाने की फरार आरोपी दीपाली पिता गजानंद पाटिल निवासी भाब्रकेर नगर चारकोप त्रिमूर्ती चाल आबेडकर रोड कांदिवली वेस्ट मुंबई एवं एक अन्य अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 4 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने सुदामानगर खण्डवा निवासी 17 वर्षीय बालिका के अपहरण मामले में 2 हजार रूपये दस्तयाबी के लिए तथा संदेही आरोपी सुनील पिता रमेश प्रजापति निवासी ग्राम नादौन जिला देवास की गिरफ्तारी पर 2 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। जो भी व्यक्ति इन आरोपियों को गिरफ्तार कराने में मदद करेगा या इन्हंे गिरफ्तार कराने के लिए जरूरी सूचना देगा उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का होगा। इन आरोपियों से संबंधित सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर 0733-2222690 तथा 7049101036 अथवा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मोबाइल नम्बर 9479994705, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला खण्डवा के मोबाइल नम्बर 7049139002, थाना छैगांवमाखन के मोबाइल नम्बर 9479994713, थाना पदमनगर के दूरभाष क्रमांक 0733-2244131 या नगर पुलिस अधीक्षक खण्डवा के मोबाइल नम्बर 9479994703 पर दी जा सकती है।

No comments:

Post a Comment