AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 17 February 2021

‘‘राष्ट्रीय मातृ स्वास्थ्य‘‘ विषय पर फोन इन कार्यक्रम का प्रसारण

 ‘‘राष्ट्रीय मातृ स्वास्थ्य‘‘ विषय पर फोन इन कार्यक्रम का प्रसारण

खण्डवा 17 फरवरी, 2021 - हैलो आषा फोन इन कार्यक्रम ‘‘राष्ट्रीय मातृ स्वास्थ्य‘‘ विषय पर 18 फरवरी 2021 गुरूवार को प्रातः 10 बजे 11 तक आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जायेगा। कार्यक्रम प्रसारण के दौरान श्रोता आकाषवाणी के फोन नं. 0755-2660902, 2660903 पर सवाल पूछ सकते है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने निर्देष दिये कि सभी आशायें, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनें तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिए प्रेरित करें।  


No comments:

Post a Comment