AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 18 February 2021

सेना में रोजगार व आतंरिक सुरक्षा विषय पर व्याख्यान सम्पन्न

 सेना में रोजगार व आतंरिक सुरक्षा विषय पर व्याख्यान सम्पन्न

खण्डवा 18 फरवरी, 2021 - उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा में कक्षा 12 वीं के बाद सेना में रोजगार के अवसर व आतंरिक सुरक्षा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिससे कि कक्षा 12 वी के बाद विद्यार्थी भारतीय सेना में अधिकारी व सैनिक पद पर रोजगार प्राप्त कर देश की सेवा कर सके। उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा के प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि संस्था में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के सुरक्षा ट्रेड विषय के शिक्षक व पूर्व सैनिक श्री अनिल पाटिल के मार्गदर्शन में इस व्याख्यान का आयोजन संस्था के कक्षा 12 वी सुरक्षा विषय के विद्यार्थियों हेतु किया गया। प्राचार्य श्री सेन ने बताया कि इस कार्यक्रम में सेना से सेवानिवृत्त पेराकमांडो श्री वासुदेव पटेल ने संस्था के विद्यार्थियों को भारतीय सेना में रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही भारतीय सेना के बारे में अपने अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा, संस्था की सुरक्षा व औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा कैसे की जाती है, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्राचार्य श्री सेन ने बताया कि संस्था में वर्तमान में कक्षा 12 वी में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत सुरक्षा विषय संचालित है, इस विषय के छात्रों को रोजगारमूलक शिक्षा व अपने आस - पास की सुरक्षा से जागरूक करने हेतु उक्त व्याख्यान का आयोजन किया गया था। 

No comments:

Post a Comment