घर-घर जाकर स्वास्थ्य, आषा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दे रहे दस्तक
खण्डवा 15 फरवरी, 2021 - जिले में दस्तक अभियान सोमवार से प्रारंभ हो गया है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं तथा जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण का उनका उपचार कर रहे है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों को विटामिन ए की दवा भी पिलाई जा रही है। ग्रामीण व शहरी द्वोत्र में आम जनों को स्वस्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रहे है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि यह अभियान 20 मार्च तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि इस अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय रूप से पहचान की जायेगी। इसके साथ ही अभियान के दौरान छः माह से पांच वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनिमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग की जायेगी तथा पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चें में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. के उपयोग के लिए प्रेरित किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment