AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 17 February 2021

स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर जाकर सिखा रही हैं ओ.आर.एस. घोल बनाने की विधि

 स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर जाकर सिखा रही हैं ओ.आर.एस. घोल बनाने की विधि 

खण्डवा 17 फरवरी, 2021 - जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आषा, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों के घर दस्तक देकर बच्चों की सेहत की जांच कर रहे है। ग्रामीण महिलाओं को दस्त रोग से बचने के लिए ओ.आर.एस. घोल बनाने विधि बताई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष की उम्र के बच्चों को विटामिन ‘ए‘ की दवा भी दी जा रही है। इस अभियान के दौरान पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चें में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता में बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में गृहभेंट के दौरान ओ.आर.एस. पहुॅंचाया जा रहा है।  

No comments:

Post a Comment