उर्वरक के विक्रय पर लगाया प्रतिबंध
खण्डवा 15 फरवरी, 2021 - कृषि विभाग के दल द्वारा समय समय पर बाजार में बेचे जा रहे उर्वरक के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच हेतु प्रयोगशालाओं को भेजा जाता है। इसी क्रम में गत दिनों श्रीराम ट्रेडर्स पुनासा द्वारा इफको फास्फेट घोलक वैक्टिरिया पी.एस.बी. का विक्रय किया जा रहा था, यह उर्वरक ईफको के गांधी नगर गुजरात में निर्मित है। उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि जांच में इस उर्वरक की गुणवत्ता अमानक स्तर की पाई गई है, इस कारण से जिले में इस उर्वरक के विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
No comments:
Post a Comment