AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 26 February 2021

2 मार्च को ’’हेलो आषा’’ फोन इन कार्यक्रम क्षय रोग पर केंद्रित होगा

 2 मार्च को ’’हेलो आषा’’ फोन इन कार्यक्रम क्षय रोग पर केंद्रित होगा

खण्डवा 26 फरवरी, 2021 - राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम पर ’’हेलो आशा’’ फोन इन कार्यक्रम  2 मार्च  को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जायेगा। कार्यक्रम प्रसारण के दौरान श्रोता आकाषवाणी के फोन नं. 0755-2660902, 2660903 पर सवाल पूछ सकते है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने निर्देष दिये कि सभी आशायें, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनें तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिए प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment