AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 11 February 2021

गुरूवार को 10 वैक्सीनेशन सेंटर्स पर 903 को लगाये गए टीके

 गुरूवार को 10 वैक्सीनेशन सेंटर्स पर 903 को लगाये गए टीके

खण्डवा 11 फरवरी, 2021 - गुरूवार को जिले के 10 वैक्सीनेशन सेंटर्स पर कुल 903 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगाया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में कुल 5 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन, खालवा, हरसूद, पंधाना, पुनासा में एक-एक केन्द्र पर टीकाकरण किया गया। सभी केन्द्रों पर राजस्व, पुलिस, पंचायत विभाग और नगर पालिका निगम व नगर पंचायत के कर्मचारियों को कोविड-19 वैक्सीन के टीके लगाये गये। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तंतवार ने बताया कि 13 फरवरी शनिवार को भी कर्मचारियों को सूची अनुसार टीके लगाये जायेंगे। 

No comments:

Post a Comment