AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 February 2021

‘‘कैच द रेन‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत सोख्ता गड्ढों का निर्माण कराया गया

 ‘‘कैच द रेन‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत सोख्ता गड्ढों का निर्माण कराया गया

खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - नेहरू युवा केंद्र खंडवा द्वारा पंधाना विकासखण्ड के ग्राम भूतनी रैय्यत में स्वच्छता अभियान एवं कैच द रैन कार्यक्रम के अंतर्गत जल स्वच्छता एवं जल स्तर को बढ़ाने हेतु किए जा रहे। प्रयासों के तहत शोखते गड्ढे का निर्माण ग्राम भूतनी में कराया गया जिसमें हेड पंप का पानी ,निकासी का पानी सोखता गड्ढे में भरेगा, जिससे स्वच्छता भी रहेगी और जल स्तर भी बढ़ेगा। जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक ने बताया कि ग्राम के युवाओं ने नेहरु युवा केंद्र खंडवा की पहल पर उनके दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए गन्दगी युक्त क्षेत्र को स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए गन्दगी मुक्त कीचड़ हेतु श्रम दान के माध्यम से 3 बाय 4 का सोकते गड्ढे के निर्माण कर ग्रामीण क्षेत्र में जहा पर विगत काफी समय से पानी जमा होने से कीचड़ होती थी, उस स्थान को अब सोख्ता गड्ढा बनाकर कीचड़ मुक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment