AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 February 2021

आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रारम्भ होगी

 आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रारम्भ होगी

खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - आगामी दिनों में आयोजित होने वाली आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ साथ शारीरिक मापदंडों संबंधी प्रशिक्षण स्थानीय गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम ग्राउण्ड पर दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवा श्री रायचन्द्र नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा में श्री अनिल पाटिल से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं आवेदन भरकर सोमवार तक पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षक श्री पाटिल के मोबाइल नम्बर 72475-77702 पर सम्पर्क कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment