AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 12 February 2021

15 फरवरी से 20 मार्च 2021 तक जारी रहेगा दस्तक अभियान

 15 फरवरी से 20 मार्च 2021 तक जारी रहेगा दस्तक अभियान

खण्डवा 12 फरवरी, 2021 - दस्तक अभियान 15 फरवरी से 20 मार्च 2021 तक चलाया जायेगा, इसमें सहयोगी महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान में प्रत्येक गांव व वार्ड की कार्ययोजना बनाकर पहले एक गांव में कार्य पूर्ण करने के बाद दूसरे ग्राम में कार्य करेंगे ताकि कोई भी बच्चा छूटे नहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों को स्वास्थ्य सेवायें देने के साथ-साथ परिवार को जागरूक करेंगे। इस अभियान में जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय रूप से पहचान की जायेगी। इसके साथ ही अभियान के दौरान छः माह से पांच वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनिमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग की जायेगी, नौ माह से पांच वर्ष के समस्त बच्चों का विटामिन ‘‘ए‘‘ का घोल पिलाया जायेगा तथा पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चें में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. के उपयोग के लिए प्रेरित किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment