AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 February 2021

जलसंसाधन व आयुष विभाग के राज्यमंत्री श्री कावरे 11 को ओंकारेश्वर आयेंगे

 जलसंसाधन व आयुष विभाग के राज्यमंत्री श्री कावरे 11 को ओंकारेश्वर आयेंगे
इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिला आयुष अधिकारियों की बैठक में करेंगे समीक्षा

खण्डवा 9 फरवरी, 2021 - आयुष विभाग के राज्यमंत्री श्री रामकिशोर कॉवरे 11 फरवरी को ओंकारेश्वर आयेंगे तथा आयुष विभाग के वेलनेस सेंटर्स के संबंध में इंदौर तथा उज्जैन संभाग के जिला आयुष अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री आयुष विभाग स्वतंत्र प्रभार श्री कॉवरे 11 फरवरी को प्रातः 9 बजे इंदौर से प्रस्थान कर प्रातः 11ः30 बजे ओंकारेश्वर आयेंगे तथा ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद श्री कॉंवरे दोपहर 12 बजे ओंकारेश्वर में एन.एच.डी.सी. के कान्फ्रेंस हॉल में वेलनेस सेंटर्स के संबंध में इंदौर तथा उज्जैन संभाग के जिला आयुष अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे, जिसमें विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी की जायेगी। राज्यमंत्री आयुष विभाग श्री कॉवरे अपरान्ह 4 बजे ओंकारेश्वर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि इस बैठक का मुख्य एजेंडा मध्य प्रदेश के 362 आयुष औषधालयों को ‘‘हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर‘‘ के रूप में विकसित करने की कार्य योजना की समीक्षा एवं आने वाले दिनों में इन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के माध्यम से चिकित्सा ,रोग विशेष का निदान, पंचकर्म सुविधा, सामान्य रोगों की जांच, योगा एवं हर्बल गार्डन विकसित करने के संबंध में आयोजित की गई है। खंडवा जिले के 8 आयुर्वेद एवं होम्योपैथी औषधालयों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है जिस हेतु ग्राम पंचायत के माध्यम से 4.50 लाख की राशि के अंतर्गत मरम्मत एवं निर्माण कार्य प्रगतिरत है। आयुष विभाग का उद्देश्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों को जन जन तक पहुंचाना एवं लोगों में आयुष पद्धतियों के प्रति जागरूकता लाना है।

No comments:

Post a Comment