10 फरवरी को 14 केन्द्रों पर होगा कोविड वैक्सीनेशन
खण्डवा 9 फरवरी, 2021 - जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि 10 फरवरी को जिले में 14 स्थलों पर कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण होगा जिसमें राजस्व, पुलिस, पंचायत विभाग और नगर पालिका निगम व नगर पंचायत के कर्मचारियों का टीके लगेंगे। जिला अस्पताल परिसर में 5 टीकाकरण केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन, खालवा, हरसूद, किल्लौद, पंधाना, पुनासा, मून्दी, सिविल अस्पताल औंकारेष्वर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर में एक-एक केन्द्र पर टीकाकरण में टीके लगेंगे। इसके अलावा 11 एवं 13 फरवरी को भी टीके लगेंगे। कर्मचारियों का सूची अनुसार टीकाकरण किया जायेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे टीकाकरण कराने के बाद भी मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग रखना और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना जैसी आदतों को बनाए रखें।
No comments:
Post a Comment