विश्व मानसिक दिवस व विश्व दृष्टि दिवस पर जन जागृति रैली सम्पन्न
खण्डवा 10 अक्टूबर, 2019 - विश्व मानसिक दिवस व विश्व दृष्टि दिवस पर गुरूवार को संयुक्त संचालक भोपाल डॉ. पंकज शुक्ला, डॉ. प्रज्ञा तिवारी, उपंसचालक व क्षेत्रीय संचालक इन्दौर डॉ. जे.एस. अवास्या ने जनजागृति रैली को जिला अस्पताल परिसर खंडवा से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, सिविल सर्जन डॉं. ओपी जुगतावत, डॉ. आर. रेवारी डॉ. जी.एस. छाबडा, डॉ. अनुरूद्ध कौशल मौजूद थे। बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्रायें तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी रैली में सम्मिलित हुए। रैली के माध्यम से शहरवासियों को संदेश दिया गया कि मानसिक रोगो का इलाज संभव है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि मानसिक रोगों के लक्षण में तनाव, उदासी, घबराहट, चिंता, मायूसी, क्रोध, चिड़चिहाट, शक, बहकी-बहकी बातें करना, अकेले में आवाजें सुनना, नकारात्मक व आत्महत्या के विचार, हीनभावना, बुद्वि व याददाश्त में कमी, शराब, सिगरेट, तंबाकू, गुटका, अफीम व अन्य नशा, विवाह उपरांत संबंधों में परेशानी व मनोयोग रोग, नींद का कम या ज्यादा होना एवं भूख में परिवर्तन, सिरदर्द, माईग्रेन बच्चो, किशोरों, युवाओं, बुजुर्गो की भावनात्मक समस्याऐं, रात्री में बिस्तर गीला करना, डरावने सपने आना, मोबाईल, वीडियोंगेम, कम्प्यूटर, टीवी को ज्यादा समय तक देखना, सीमा से अधिक उत्तेजना, अपने आप में खोये रहना, पढ़ने लिखने व सीखने में कमजोर होना तथा पढ़ाई लिखाई का तनाव रहना आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि मानसिक रोगों के उपचार के लिए जिला अस्पताल के मन कक्ष में आकर परामर्श व उपचार ले सकते है। इसी प्रकार से रैली में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अतर्गत मोतियांबिद एवं ऑख से संबंधित अन्य रोगों की जानकारी दी। रैली जिला अस्पताल से प्रारंभ होकर नगर निगम चौराह, घंटाघर चौक, बॉम्बे बाजार, फूल गली, मच्छली बाजार, जलेबी चौक होते हुए जिला अस्पताल में सम्पन्न हुई।

No comments:
Post a Comment