AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 28 October 2019

गत 24 घंटे में जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई कुल 51 मि.मी. वर्षा

गत 24 घंटे में जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई कुल 51 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 28 अक्टूबर, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में कुल 51 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 24 मि.मी., हरसूद में 3 मि.मी., पंधाना में 12 मि.मी. व खालवा में 12 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 1 जून से आज तक जिले में कुल 6127.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 2278, हरसूद में 860 मि.मी., पंधाना में 981.8 मि.मी., पुनासा में 860 मि.मी. व खालवा में 1148 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 1225.5 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 28 अक्टूबर तक 846 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment