AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 30 October 2019

आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय संकल्प दिवस तथा राष्ट्रीय एकता दिवस

आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय संकल्प दिवस तथा राष्ट्रीय एकता दिवस

खण्डवा 30 अक्टूबर, 2019 - जिले में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 31 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय संकल्प दिवस के अंतर्गत जिले में रैलियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति के गीत गाए जाएंगे। साथ ही गणमान्य नागरिकों द्वारा भाषण तथा व्याख्यान भी दिए जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत 31 अक्टूबर को ही जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया है तथा नागरिकों, शासकीय सेवकों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई जाएगी। 

No comments:

Post a Comment