AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 29 October 2019

राष्ट्रीय एकता के लिए ‘‘रन फॉर यूनिटी दौड़‘‘ 31 अक्टूबर को

राष्ट्रीय एकता के लिए ‘‘रन फॉर यूनिटी दौड़‘‘ 31 अक्टूबर को 

खण्डवा 29 अक्टूबर, 2019 - प्रदेष में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दौरान 31 अक्टूबर को ‘‘रन फॉन यूनिटी‘‘ अर्थात एकता के लिए दौड़ भी आयोजित की जायेगी। यह दौड़ प्रातः 7ः30 बजे से नगर निगम चौक से प्रारंभ होकर घण्टाघर, केवलराम चौराहा, दूध गली होते हुए वापस नगर निगम चौराहे पर आकर सम्पन्न होगी। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस दौड़ में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता के प्रति अपने संकल्प को प्रदर्षित करें। 
इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला षिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी एवं जिला समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकरी को दौड़ के दौरान स्वास्थ्य चिकित्सक एवं एम्बूलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने दौड़ के दौरान साफ सफाई एवं पानी की व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त को तथा एकता दौड़ में युवाओं एवं खिलाडि़यों को शामिल करने के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment