AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 26 October 2019

प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने दीं, दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ

प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने दीं, दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ

खण्डवा 26 अक्टूबर, 2019 - प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने दीपावली पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री सिलावट ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली पर्व प्रदेश के नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाए और सभी के सहयोग से हमारा प्रदेश, समृद्ध और विकसित बने, ऐसी कामना करता हूँ।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व संकल्प और निष्ठा का संदेश देता है। यह पर्व स्वच्छता का भी प्रतीक है। प्रभारी मंत्री ने प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि हम सब परम्परा के अनुसार मिल-जुलकर दीपावली का यह पर्व मनाएँ तथा प्रयास करें कि हमारे घर के साथ-साथ आसपास के सभी के घरों में भी उजाला व खुशहाली हो।

No comments:

Post a Comment